जुनैद खान लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके पापा यानी आमिर खान का काम तो सभी ने पसंद किया है। अब वह भी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि डेब्यू मूवी थिएटर में रिलीज नहीं कि जा रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराया जाएगा। 14 जून से आने वाली ये मूवी सच्ची घटनाओं पर बनी है और 1800 के दशक पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान लोगों की और समाज की मदद करता है।
जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक आउट, कहानी का भी चल गया पता
'वी आर फैमिली' और 'हिचकी' जैसी फिल्में बना चुके नामी फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा अब एक और शानदार मूवी के साथ लोगों के बीच हाजिर होने जा रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'महाराज' के पोस्टर के साथ उसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये जुनैद की डेब्यू फिल्म है। इसका फर्स्ट लुक आते ही, इंटरनेट पर वह चारों तरफ वायरल हो गया। आइए आपको बताते हैं कि आप ये मूवी कब और कहां देख सकते हैं।फिल्म 'महाराज' की कास्ट
इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखा है। इसका निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक शक्तिशाली व्यक्ति और एक निडर पत्रकार के बीच सच्चाई की लड़ाई। सच्ची घटनाओं पर आधारित है महाराज।'











