इरावडी की रिपोर्ट कहती है कि एए ने अपने गृह राज्य रखाइन के ज्यादातर हिस्से पर नियंत्रण करने के बाद बामर के गढ़ में पड़ोसी माग्वे, बागो और अय्यारवाडी में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। एए ने बीते हफ्ते गुरुवार को माग्वे के नगापे टाउनशिप में सुम टाट गांव के पास दो बटालियनों वाली एक सरकारी टुकड़ी के साथ दो घंटे तक भीषण लड़ाई लड़ी है।
कई मोर्चों पर छिड़ी लड़ाई
एए का दावा है कि सुम टाट में सरकारी बलों को अपने सैनिकों के शव, हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण छोड़कर पीछे हटना पड़ा। सुम टाट रखाइन-माग्वे सीमा से 9 किमी पूर्व में ऐन-पदान रोड पर स्थित है। बागो क्षेत्र में भी संघर्ष तेज हो गया क्योंकि जुंटा ने पडाउंग टाउनशिप में एए के नियंत्रण वाले इलाकों पर कब्ज के लिए 1,500 से अधिक सैनिक तैनात किए हैंअय्यारवाडी के लेम्येथना टाउनशिप में जुंटा की एए से खोए हुए क्षेत्र को वापस लेने की कोशिशों से एक और मोर्चा खुल गया है। ससे रखाइन सीमा के पास रोजाना भीषण झड़पें हो रही हैं।रखाइन राज्य के अंदर भी एए के क्यौकफ्यू पर कब्जे के अभियान ने संघर्ष को बढ़ाया है। क्यौकफ्यू में चीन समर्थित परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र, गहरे समुद्र का बंदरगाह और युन्नान प्रांत को आपूर्ति करने वाली तेल और गैस पाइपलाइन शामिल है।











