फैशन डिजाइनर रोहित बल ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग, काजोल से लेकर ऐश्वर्या राय संग कर चुके हैं काम

फैशन डिजाइनर रोहित बल ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग, काजोल से लेकर ऐश्वर्या राय संग कर चुके हैं काम
बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत बिगड़ गई है। वह गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। डिजाइनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। पिछले साल भी वह नवंबर में काफी बीमार हो गए थे और इसी अस्पातल में भर्ती हुए थे। तब उनके सबसे अजीज दोस्त अर्जुन रामपाल मिलने पहुंचे थे।

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 में रोहित बल को हार्ट अटैक आया था। तभी से उनकी तबयीत खासा खराब रहने लगी थी और एक बार फिर उन्हें काफी कॉम्पलिकेशंस का सामना करना पड़ रहा है।

लाइफ सपोर्ट पर हैं रोहित बल

इतना ही नहीं, रोहित बल पैंक्रियाटाइटिस संबंधी परेशानी से भी जूझ रहे हैं। इसी साल वह पैंक्रियाटाइटिस के चलते भी एडमिट हुए थे। अब एक बार फिर रोहित बल की तबीयत ज्यादा खराब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लाइफ स्पोर्ट पर हैं।

कौन हैं रोहित बल

रोहित बल बॉलीवुड का हिस्सा हैं जो अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके डिजाइन कपड़ों की खासियत होती है कि ये तड़कते भड़कते होते हैं। वह कश्मीर से आते हैं जिन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की। सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद ह NIFT से फैशन डिजाइनिंग सीखने पहुंचे।

हॉलीवुड हस्तियों के लिए भी किया काम

रोहित बल इतने मशहूर हैं कि उनके डिजाइन कपड़े सिर्फ बॉलीवुड वाले ही नहीं बल्कि हॉलीवुड हस्तियां भी पहन चुकी हैं। पामेला एंडरसन, उमा थुरमन, सिंडी क्रॉफर्ड और नाओमी कैंपबेल के लिए वह काम कर चुके हैं।

इन बॉलीवुड सितारों को चमकाया

वह अपने नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी चलता हैं। हाल में ही उनके डिजाइन कपड़ों में काजोल, ईशा गुप्ता, मौनी रॉय, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय, पूजा हेगड़े, सोनम कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आ चुकी हैं।

Advertisement