Saumya Tandon की पिंक बिकिनी वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तस्वीर में सौम्या टंडन की अदाएं एकदम कातिलाना हैं। उन्हें देख फैन्स दीवाने हुए जा रहे हैं, और खूब प्यार बरसा रहे हैं।
'अनीता भाभी' Saumya Tandon को पिंक बिकिनी में देख हैरान रह गए फैन्स, बोले- मिस वर्ल्ड में हिस्सा लो, जीत जाओगी
'भाबीजी घर पर हैं! में गोरी मैम यानी अनीता भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं सौम्या टंडन, पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। सौम्या टंडन ने जब यह शो छोड़ा था, तो फैन्स को तगड़ा झटका लगा था। आज भी फैन्स सौम्या की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। भले ही सौम्या टंडन ने तब से कोई नया टीवी शो साइन नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं। सौम्या इंस्टाग्राम पर सुपरएक्टिव हैं, और अपनी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। सौम्या टंडन हाल ही एक वेकेशन पर गईं, और वहां से उन्होंने अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। 'भाबीजी' सौम्या टंडन ने पिंक कलर की बिकिनी में प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।











