'पंचायत 3' का ट्रेलर देख फैंस हुए क्रेजी, इन 3 डायलॉग्स ने जीता दिल, बोले- अबकी बार फुलेरा की सरकार

'पंचायत 3' का ट्रेलर देख फैंस हुए क्रेजी, इन 3 डायलॉग्स ने जीता दिल, बोले- अबकी बार फुलेरा की सरकार
'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस इसके मुरीद हो गए हैं। ट्रेलर में ही सचिव जी, बनराकस और प्रधान जी ने उनका दिल जीत लिया है। इस बार फुलेरा गांव में पंचायत चुनावे होने वाले हैं, जिसमें बनराकस भी मैदान में उतरेगा। यानी फुलेरा गांव में प्रधान वर्सेस बनराकस होगा और खूब हो-हल्ला मचने वाला है। 'पंचायत 3' के ट्रेलर को रिलीज के एक घंट में ही ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। 'पंचायत 3' के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स की भी जमकर तारीफ हो रही है।
Advertisement