ट्विटर यानी X पर #LekePrabhuKaNaam और #ArijitSingh ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अरिजीत सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने 'लेके प्रभु का नाम' में जान डाल दी है। फैंस इसे साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम भी बता रहे हैं, और कह रहे हैं कि यह 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' है।
'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' को देख झूमे फैंस, बोले- फायर है अरिजीत सिंह और सलमान की जोड़ी
आखिरकार वह पल आ चुका है, जिसका 'टाइगर' सलमान खान के फैंस को इंतजार था। फिल्म का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज हो चुका है। गाना काफी स्पेशल है, क्योंकि पहली बार अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए गाना गाया है, और वह भी 9 साल के झगड़े के बाद। यकीन मानिए, इस गाने को सुनते-सुनते आपको इससे प्यार हो जाएगा। 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज होते ही यूट्यूब से लेकर X पर ट्रेंड कर रहा है, और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
'लेके प्रभु का नाम' को लेकर यह बोले सलमान
सलमान खान ने 'लेके प्रभु का नाम' गाने को लेकर प्रेस रिलीज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगा। सलमान ने कहा कि 'टाइगर 3' में उनके और कटरीना के साथ में कुछ अच्छे गाने हैं। सलमान ने कहा कि वह जानते हैं कि जब भी वह और कटरीना साथ आते हैं, तो लोगों की उनसे उम्मीदें और बढ़ जाती हैं।
'लेके प्रभु का नाम' को सलमान ने बताया करियर का बेस्ट सॉन्ग
सलमान ने 'लेके प्रभु का नाम' को अपने करियर के बेस्ट डांस ट्रैक्स में से एक बताया और कहा कि यह उन्हें बहुत पसंद है। सलमान ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 'लेके प्रभु का नाम' ग्लोबल हिट बन जाए। फिल्म 'टाइगर 3' की बात करें, तो यह 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं, जो विलेन बने हैं।
