थलपति विजय पर फैन ने फेंके फूल, बम समझ साइकिल छोड़ भागे एक्टर, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं और एक्टर से नेता बने थलपति विजय प्रचार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही वह कन्याकुमारी में साइकिल पर रैली करते नजर आए, पर इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि विजय अचानक ही साइकिल छोड़ भाग निकले। दरअसल, एक फैन ने साइकिल चलाते थलपति विजय पर फूल फेंक दिए। एक्टर घबरा गए। उन्हें लगा कि शायद किसी ने बम फेंक दिया है और वह साइकिल छोड़ भाग निकले।
फैन ने फेंकी फूलों की माला, भाग निकले थलपति विजय
सोशल मीडिया पर थलपति विजय की रैली का वीडियो भी सामने आया है, जो X पर खूब वायरल है। वीडियो में थलपति विजय साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। वह स्माइल करते हुए अपने समर्थकों और फैंस की तरफ हाथ हिला रहे हैं। तभी एक फैन ने फूलों की माला एक्टर के ऊपर फेंक दी। यह देख विजय बुरी तरह घबरा गए और साइकिल छोड़कर भाग गए।वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स के भी गजब के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'इस वीडियो में थलपति विजय ने अपना फ्यूचर दिखा दिया। नाटकबाज'।











