करीब आने से पहले ही अभिषेक कुमार और खानजादी में आईं दूरियां! कह दिया- फेक हो, यूज मत करो

करीब आने से पहले ही अभिषेक कुमार और खानजादी में आईं दूरियां! कह दिया- फेक हो, यूज मत करो
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार शुरू से ही काफी चर्चा में रहे हैं। फिर चाहे वो लड़ाई हो या फिर ईशा मालवीय संग दिल का कनेक्शन, वो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जिस दिन घर में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री हुई, उसके बाद से ही अभिषेक का दिल फिरोजा खान उर्फ खानजादी से जुड़ने लगा था। खुद खानजादी भी अभिषेक की तरफ अट्रैक्ट होने लगी थीं, लेकिन अब दोनों के बीच बहुत घमासान हुआ। इतना कि अभिषेक ने खानजादी को फेक बोल दिया। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों चूहे-बिल्ली की तरह लड़ते दिख रहे हैं।

Bigg Boss 17 के प्रोमो में अभिषेक कुमार कमरे में टहलते हुए कह रहे हैं कि हैंपर के लिए झूठ कैसे बोल सकते हैं! वो कहते हैं, 'ऐसे कैसे कर सकते हैं, कोई फीलिंग्स के साथ कैसे खेल सकता है। कुछ तो शर्म करो। कितनी फेक हो।'

अभिषेक ने कहा- मुझे यूज मत करो

इसके बाद Abhishek Kumar खानजादी से कहते हैं, 'अभी भी तुमने जो किया है, सब फेक किया है। तुम उस दिन भी फेक थी, आज भी फेक हो, हमेशा फेक रहोगी। मेरा दिल आ गया था तुम्हारे पर। तुमने मेरा दिल तोड़ा है। उस दिन ब्रेकिंग न्यूज में झूठ बोलकर।' फिर अभिषेक आगे बोलते हैं कि उन्हें यूज मत करो।'

खानजादी भी देती रहीं सफाई

इस पूरी लड़ाई के दौरान खानजादी अपनी बात रखने की बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन अभिषेक के चीखने के कारण उनकी आवाज दबी-दबी ही नजर आती है। क्या इस लड़ाई से दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी या फिर उनका ये 'टॉम एंड जेरी' वाला रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा, ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।


Advertisement