फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी और फिल्म का म्यूजिक भी खूब सफल हुआ था। अब 20 साल बाद सुनील दर्शन अपनी उसी हिट फिल्म 'अंदाज' की कहानी को आगे बढ़ाकर 'अंदाज 2' बना रहे हैं। नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनील दर्शन ने कहा, 'मैं फिल्म अंदाज 2 का फिल्मांकन शुरू करने जा रहा हूं, जिसमें संगीत निर्देशन की हिट जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम के मूल संगीत के साथ प्रमुख भूमिकाओं में 3 नई प्रतिभाएं भी शामिल होंगी। प्रसिद्ध गीतकार समीर अंदाज 2 गीत लिखेंगे। फिल्म मेरे होम प्रॉडक्शन श्री कृष्णा इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी । अंदाज 2 की कहानी खुद मैंने लिखी है। फिल्म का डायरेक्शन और प्रॉडक्शन भी मैं खुद ही कर रहा हूं।'
फिर आएगा मजा बरसात का! सुनील दर्शन बनाएंगे 'अंदाज 2', अक्षय, प्रियंका और लारा की वापसी पर कही ये बात
बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों में एक नाम 'अंदाज' का भी है, जिसमें अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की ट्राएंगल लव-स्टोरी ने सबका दिल जीत लिया था। ये फिल्म उन फिल्मों में से एक है जिसकी कहानी कभी भी पुरानी नहीं लगती। अब मजेदार ये है कि इस फिल्म के 20 साल के बाद बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सुनील दर्शन अपनी ही इस सुपरहिट फिल्म 'अंदाज' का पार्ट 2 बनाने की तैयारी में हैं। सुनील दर्शन ने साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ उस समय की नई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को फिल्म 'अंदाज' से लॉन्च किया था और दोनों एक्ट्रेस के लिए ये फिल्म कमाल की साबित हुई।











