पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। इसी बीच जब नेशनल अवॉर् मिलने की खबर मिली, तो एक्टर भावुक हो गए। उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' से बातचीत में कहा कि हर किसी के जिंदगी में कभी खुशी और कभी गम का माहौल आता है। उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार में काफी दुखद माहौल था। सभी लोग दुख के घड़ी में पिता के याद कर रहे थे।
भावुक पंकज त्रिपाठी ने पिता को समर्पित किया नेशनल अवॉर्ड, बोले- वो होते तो बहुत खुश होते
गोपालगंज, बिहार: पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का 21 अगस्त को निधन हो गया था। तभी से पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के बरौली के बेलसंड गांव में पिता के श्राद्ध कर्म करने लगे हुए हैं। इन्हीं गम के पलों में पंकज त्रिपाठी को एक बड़ी खुशखबरी मिली। एक्टर को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 25 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई थी, और उसी में पंकज त्रिपाठी का भी अवॉर्ड के लिए नाम अनाउंस किया गया था।
'न्यूटन' के लिए भी मिला था नेशनल अवॉर्ड
पंकज त्रिपाठी ने इससे पहले फिल्म 'न्यूटन' के लिए स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। हाल ही वह फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर तरफ पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।











