एल्विश यादव लौटाना चाहते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी, बोले- यही मेन जड़ है, इसे ले जाओ भाई

एल्विश यादव लौटाना चाहते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी, बोले- यही मेन जड़ है, इसे ले जाओ भाई

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हन के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। दोनों के फैन्स एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर भिड़े हुए हैं। बीच में अभिषेक मल्हन ने रिएक्ट किया था। सफाई दी थी। तो इस पर एल्विश ने जवाब दिया था। कहा था कि जब नाम ही नहीं लिया, तो वह क्यों बीच में बोलने लगे। मतलब उन्हें पता है कि वह ही ऐसा कर रहे हैं। अब नेगेटिव पीआर के कारण अब एल्विश यादव एकदम परेशान हो चुके हैं। उन्होंने अपनी ट्रॉफी लौटाने की बात तक कह दी है।

अपने व्लॉग में एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी को दिखाते हुए कहा, 'भाई इसे ले लो और मुझे बख्श दो। इसे लो भाई। देख लिया ट्विटर पर पोस्ट-वोस्ट यार। इसको कुरियर कराओ। हमारा पीछा छोड़ो भाई। हाथ जोड़ रहा हूं तुम लोगों के आगे। इसे ले जाओ। यही मेन जड़ है। ये घोड़ा भी ले जाओ। ये भी वहीं का है। बिग बॉस का हमें कुछ नहीं चाहिए भाई। क्या ही जिंदगी हो रखी है। हमें चाहिए सुकून। प्यार भरी जिंदगी, जैसे हमारी पहले चल रही थी। हमें न चाहिए ये सारी चीज।'
 

एल्विश यादव देना चाहते हैं ट्रॉफी

एल्विश यादव ने ट्रॉफी को उठाकर उस पर लिखे टेक्स्ट को पढ़ा, 'बिग बॉस ओटटी 2 विनर।' फिर कहा, 'हूं मैं वैसे। ऑन रिकॉर्ड। मगर ये चाहिए तो इसे अपने घर पर ले जाओ। और ये सारी चीजें बैकआउट। प्लीज-प्लीज। देख ही मैंने सारी चीजें। मुझे इन सब का जिक्र करना भी नहीं है। इतने दिन बाद मैं घर पर आया हूं। थोड़ी सी देर के लिए हूं मैं। मेरा काम धंधा बढ़िया चल रहा है। मुझे इन चीजों में पड़ना नहीं। न मुझे किसी की गैरलत में लगना। मुझे अपना पैसा पूसा कमाना है। अपने आप को प्रॉपर्टी की चिंता नहीं है। गाड़ी और खड़ी करनी है। इन चीजों से बाहर हूं मैं। इसकी दरकार है तो मुझे भाई एक बार मैसेज डाल दो।'


क्यों कही ऐसी बातें?

जानकारी के लिए बता दें कि एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हन पर आरोप लगाया था कि यूट्यूबर ने उनके खिलाफ ट्विटर पर 25 लाख रुपये देकर नेगेटिव पीआर करवाया है। इसके बाद अभिषेक मल्हन ने जवाब दिया था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। वह 25 लाख क्या 25 रुपये न दें। साथ ही एल्विश संग रिश्ते अच्छे होने की बात कही थी। ऐसे ही बातें बढ़ती गईं। दोनों की तरफ से जवाब आता गया और फैन्स सोशल मीडिया पर लड़ते रहे, जिससे अब विनर ने ये वीडियो बनाया है।
 
 
Advertisement