उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव, नए गाने 'हम तो दीवाने' को 2 घंटे में मिले ताबड़तोड़ व्यूज

उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक हुए एल्विश यादव, नए गाने 'हम तो दीवाने' को 2 घंटे में मिले ताबड़तोड़ व्यूज
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव का उर्वशी रौतेला के साथ वाला गाना 'हम तो दीवाने' रिलीज हो चुका है। पहली बार दोनों की जोड़ी फैंस को देखने को मिली है। शो की ट्रॉफी जीतने के बाद बैक टू बैक प्रोजेक्ट के चलते देसी मुंडा छाए हुआ है। उर्वशी रौतेला के साथ एल्विश यादव का रोमांटिक गाना आते ही छा गया है। महज 2 घंटे के अंदर 1.3 मिलियन व्यूज पार हो चुके हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं एल्विश-उर्वशी का लेटेस्ट सॉन्ग।

'हम तो दीवाने' गाने को यासिर देसाई ने गाया है जबकि कंपोजर रजत नागपाल है। गाने के बोल राणआ सोतल ने लिखे हैं। ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें एल्विश और उर्वशी पर कपल की लवस्टोरी बयां की गई है। एल्विश की लोकप्रियता का फायदा इस गाने को भी मिला है। महज 2 घंटे में 1.3 मिलियन व्यूज पार हो गए।

एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला का गाना

एल्विश यादव के गाने 'हम तो दीवाने' की शुरुआत उनके देसी अंदाज से होती है। जहां वह अपने पॉपुलर डायलॉग 'सिस्टम' का जिक्र करते हैं। फिर एंट्री होती है उर्वशी रौतेला की, जिन्हें देखते ही वह फ्लैट हो जाते हैं। एल्विश का हरियाणवी और देसी अंदाज भी इस गाने में देखने को मिला है।

दुबई में खरीदा एल्विश यादव ने घर

कामकाज के साथ साथ एल्विश यादव अपने दुबई वाले घर को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने 8 करोड़ रुपये का दुबई में आलीशान घर खरीदा है। राव साहब का ये घर खूब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घर के कई वीडियोज भी देखने को मिले हैं।

Advertisement