CM एकनाथ शिंदे के गणपति उत्सव में पहुंचे एल्विश यादव और शहनाज गिल, उतारी आरती, लिया बप्पा का आशीर्वाद

CM एकनाथ शिंदे के गणपति उत्सव में पहुंचे एल्विश यादव और शहनाज गिल, उतारी आरती, लिया बप्पा का आशीर्वाद

पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे जोरों पर है। कुछ लोग उत्सव का समापन कर रहे हैं और विसर्जन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग 10वें दिन गजानन को घर से विदा करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति आरती और उत्सव का आयोजन किया। इस सेलिब्रेशन में शहनाज गिल, एल्विश यादव, अवनीत कौर और रश्मि देसाई जैसी कई जानी-मानी हस्तियों को इनवाइट किया गया। सलमान खान, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी और पूजा हेगड़े जैसे दिग्गज सितारों ने भी सीएम के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Ganesh Chaturthi का उत्सव मुंबई में खासतौर से देखने को मिलता है। जगह-जगह गणपति बप्पा के पंडाल लगे हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया। सेलिब्रिटीज भी गजानन के रंग में रंगे हैं। 28 सितंबर को 10वें दिन इस उत्सव का समापन है।

शहनाज गिल से लेकर एल्विश यादव तक हुए शरीक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक स्पेशल गणपति आरती और उत्सव का आयोजन किया, जहां कई बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स पहुंचे। इनमें 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' विनर एल्विश यादव सहित कई हस्तियां शामिल हैं। महाराष्ट्र के सीएम ने घर पर भी बप्पा का स्वागत किया और कल (24 सितंबर) आरती में कई बड़े नामों को बुलाया। इस जश्न में बॉलीवुड सितारे सलमान खान, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, पंकज त्रिपाठी और पूजा हेगड़े सहित और अन्य लोग भी नजर आए।

लालबागचा राजा पहुंचीं शहनाज गिल
शहनाज गिल अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। उन्हें देखकर फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगे। एक्ट्रेस ने गणपति के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज को भूमि पेडनेकर और कुशा कपिला सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ 'थैंक्यू फॉर कमिंग' मूवी में देखा जाएगा। ये 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Advertisement