Select Date:

हमास कमांडरों को खत्म करो... बंधकों की रिहाई के समझौते के बीच इजरायल पीएम का मोसाद को आदेश

Updated on 23-11-2023 02:30 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में युद्धविराम की जो डील चल रही हैं, उनका मतलब ये नहीं है कि हमास के खिलाफ जंग खत्म हो गई है। अपनी कैबिनेट से नेतन्याहू ने कहा कि संघर्ष विराम के बाद हमास को खत्म करने के लिए युद्ध चलता रहेगा। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी मोसाद को स्पष्ट कहा है कि हमास के बड़े कमांडरों को ढूंढ़ने का काम जारी रखा जाए और चाहे वे कहीं भी हों उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए।


नेतन्याहू से बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमास कमांडर इस्माइल हानियेह और खालिद मशाल के बयान पर जवाब मांगा गया। इस्माइल हानियेह और खालिद मशाल ने कहा है कि वे युद्ध के बाद गाजा पर शासन जारी रखेंगे। इसका जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा, मैंने मोसाद को हमास के प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, चाहे वे कहीं भी हों। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि संघर्ष विराम में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि हम हमास प्रमुखों पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

इजरायली रक्षामंत्री बोले- हमास को तबाह करने से पहले नहीं रुकेंगे

इजरायल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि हमास के किसी भी कमांडर को छोड़ा नहीं जाएगा। वे उधार के समय पर जी रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मारा है और उनका मरना तय है। गैलेंट का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तरी गाजा सीमा से चार किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले इजरायली दिसंबर के अंत तक घर लौटने में सक्षम होंगे।

बता दें कि हमास की ओर से कहा गया है कि गुरुवार से गाजा में चार दिन का युद्ध विराम शुरू हो रहा है। समझौते के तहत हमास की ओर से 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा। हर रोज 12 से 13 बंधकों को छोड़ा जाएगा, जिनमें ज्यादातर महिला और बच्चे होंगे। इसके बदले में इजरायल की जेलों में बंद 150 फिलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा। दुनियाभर के शीर्ष नेताओं ने इस समझौते का स्वागत किया है। दरअसल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़े हमला करके 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले जाया गया। इन बंधकों को छुड़ाने के लिए ही अब ये डील हुई है। कतर ने मध्यस्थता करके ये डील कराई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
 17 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा…
 17 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सिर्फ चतुर राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पांच शादियां की हैं। उन्होंने अपनी एक पत्नी के…
 17 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने…
 17 May 2025
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके…
 17 May 2025
इजराइल ने यमन के होदेइदाह और सालिफ पोर्ट पर शुक्रवार को हवाई हमले किए। इजराइली सेना ने कहा कि इनका इस्तेमाल हथियार लाने और ले जाने के लिए हो रहा…
 17 May 2025
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र…
 16 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
 16 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…
Advertisement