208 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन 4 दिन में शाहरुख की डंकी 215 करोड़ ही कमा पाई

208 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन 4 दिन में शाहरुख की डंकी 215 करोड़ ही कमा पाई

प्रभास की फिल्म सलार ने तीसरे दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रविवार को इसने 104 करोड़ रुपए कमाए। उधर, शाहरुख खान की डंकी 4 दिन में ग्लोबली 215 करोड़ ही कमा पाई।

सलार अब तीन दिन में 400 करोड़ कमाने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले बाहुबली-2 और RRR ने तीन दिनों में 400 करो‌ड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।

सलार का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1 (शुक्रवार)- 178.7 करोड़

डे 2 (शनिवार)- 117 करोड़

डे 3 (रविवार)- 104.3 करोड़

टोटल- 400 करोड़

देश में सलार की कमाई 200 करोड़ पार

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की मानें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही इसका टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 208 करोड़ रुपए हो चुका है। रविवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 48.27% रही। वहीं नॉर्थ अमेरिका में सलार ने अब तक 5.1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।

सलार का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1 (शुक्रवार)- 90.7 करोड़

डे 2 (शनिवार)- 56.35 करोड़

डे 3 (रविवार)- 61 करोड़

टोटल- 208.05 करोड़

डंकी ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री

वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने चौथे दिन देश भर में 31 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही इसने देश में टोटल 106 करोड़ 43 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

डंकी का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओपनिंग डे (गुरुवार)- 29.2 करोड़

दूसरे दिन (शुक्रवार)- 20.12 करोड़

तीसरे दिन (शनिवार)- 25.61 करोड़

चौथे दिन (रविवार)- 31 करोड़ 50 लाख

टोटल - 106.43 करोड़

अब देशभर में डंकी का कलेक्शन 106 करोड़ 43 लाख रुपए हो चुका है। डंकी, सलार से एक दिन पहले 21 दिसंबर (गुरुवार) को ही रिलीज हुई थी।

वर्ल्ड वाइड 4 दिनों में कमाए 215 करोड़

वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो डंकी ने चौथे दिन ग्लोबली 57.78 करोड़ रुपए कमाए। 4 दिनों में फिल्म ने ग्लोबली 215 करोड़ रुपए कलेक्ट कर लिए हैं।

डंकी का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1 (गुरुवार)- 58 करोड़

डे 2 (शुक्रवार)- 45.4 करोड़

डे 3 (शनिवार)- 54.22 करोड़

डे 4 (रविवार)- 57.78 करोड़

टोटल- 400 करोड़

क्रिसमस पर अच्छी कमाई कर सकती है डंकी

ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिसमस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का खूब फायदा मिल रहा है। इसके बॉक्स ऑफिस नंबर में हर रोज इजाफा हो रहा है। रविवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 49.67% रही।



Advertisement