दरअसल, ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि Priyanka Chopra के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर अपनी शादी को खत्म करने जा रहे हैं। वे तलाक लेने वाले हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
यूजर्स ने साधा निशाना
इन अफवाहों के बीच जोनस ब्रदर्स अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं। प्रियंका और निक भी जमकर इंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर तलाक की खबरें सच हैं तो इस समय जो जोनस पर क्या बीत रही होगी, लेकिन ये दोनों तो अपने में ही खोए हैं। हालांकि, #Nickyanka के फैंस उनकी जोड़ी सही-सलामत रहने की दुआ मांग रहे हैं।
निक और प्रियंका ने 5 साल पहले की थी शादी
निक और प्रियंका ने साल 2018 में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की बेटी मालती मैरी का जन्म साल 2022 में सरोगेसी से हुआ। प्रियंका अक्सर अपने पति को कंपनी देने के लिए उनके कॉन्सर्ट में आती हैं और खूब चीयर करती हैं। साल 2021 में प्रियंका और निक लंदन में शिफ्ट हो गए थे। उस समय प्रियंका 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में काम कर रही थीं।











