हाल ही में, Rahul Vaidya ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में, हम ट्रांसजेंडर समुदाय के एक व्यक्ति को छोटी नव्या को आशीर्वाद देते हुए देख सकते हैं। फोटो में दिशा काले रंग की टी-शर्ट के साथ पिंक कलर का पायजामा पहने नजर आ रही हैं। नो मेकअप और ब्रेडेड हेयर में वो क्यूट लग रही हैं। वह अपनी बेटी नव्या को गोद में लिए नजर आईं। दूसरी ओर, राहुल नीली जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।
दिशा परमार और राहुल वैद्य की 4 महीने की बेटी को मिला किन्नर समाज का आशीर्वाद, घर आकर नव्या पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य अपनी चार महीने की बेटी नव्या की देखभाल में काफी व्यस्त हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपने लाखों फैंस के सामने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन वे अक्सर उसकी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, दिशा और राहुल की बेटी को किन्नर समाज (ट्रांसजेंडर समुदाय) ने आशीर्वाद दिया, और इस प्यारे पल को दोनों ने खुशी से सबके साथ बांटा।











