पहले बात करते हैं वायरल वीडियो। इस वीडियो में Priyanka Chahar Choudhary गंदे कपड़ों में नजर आ रही है। उनके बाल बिखरे हुए हैं। चेहरे पर भी कालिख-सी पुती हुई है। वो एक होटल के बाहर हैं, जहां कुछ स्टाफ उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके पीछे माजरा कुछ और है!
गाने में प्रियंका का था ऐसा लुक
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी के नए म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके...' में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में होती है और एक दिन प्रेग्नेंट हो जाती है। जब वो BF को ये बताती है तो वो उसे बच्चा गिराने की दवा खिला देता है। इससे प्रियंका को धक्का लगता है। इसके बाद वो लड़का मैसेज करता है कि दोस्त बनकर रहते हैं। मैसेज देखकर प्रियंका फौरन उससे मिलने के लिए घर से निकलती हैं तो उसे किसी और लड़की के साथ देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके ठीक पांच साल बाद वो लड़का अपनी वाइफ के साथ डॉक्टर के क्लीनिक में बैठा मिलता है और उन्हें पता चलता है कि वो कभी पैरेंट्स नहीं बन पाएंगे। दोनों दुखी मन से वापस जा रहे होते हैं, तभी उन्हें एक बच्चा दिखता है, जो कूड़ेदान में खाना खोज रहा होता है। जब लड़का उस बच्चे के पीछे-पीछे जाता है तो वहां दीवार के किनारे प्रियंका बैठी होती हैं, लेकिन बेसुध होकर। साफ पता चलता है कि वो बच्चा इन दोनों का है, क्योंकि प्रियंका ने उस दिन दवा खाने के बाद उल्टी कर दी थी। प्रियंका को इस हाल में देखकर और अपने बेटे के बारे में जानकर उस लड़के को बहुत अफसोस होता है।











