सिंगापुर पुलिस ने जुबिन गर्ग को समुद्र से बचाया था। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, पर बचाया न जा सका। जुबिन 52 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें स्कूबा डाइविंग के वक्त सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। वह सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे और 20 सितंबर को उनकी परफॉर्मेंस थी।
जुबिन गर्ग का समुद्र में जंप करने का वीडियो, लाइफ जैकेट नहीं थी
अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जुबिन गर्ग समुद्र में जंप करते हुए दिख रहे हैं। वह पानी में खूब इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि जुबिन पहले लाइफ जैकेट के साथ कूदे थे, फिर वह 1.26 सेकेंड में यॉट पर आ गए और वापस लाइफ जैकेट के बिना कूद गए। लेकिन इस बार वह जिंदा नहीं लौट सके। इस वीडियो को देख फैंस का कलेजा फट गया है। इससे पहले एक और वीडियो आया, जिसमें जुबिन गर्ग रेस्टोरेंट में गाते दिखे।जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार बुरी तरह टूट गया है और मातम पसरा है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें जुबिन गर्ग की पत्नी और परिवार के लोग फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।











