'हिंदुस्तान टाइम्स' से खास बातचीत में पीलू विद्यार्थी ने फिल्म 'अकेली' में अपने किरदार के बारे में बात की। बताया कि वह मां का रोल निभा रही हैं। उनकी बेटी का रोल नुसत निभा रही हैं, जो कि इराक में हो रही सिविल वॉर में फंस जाती है और उनकी मां भारत में न्याय की लड़ाई लड़ती हैं। इतना ही नहीं, कैसे वह इन सबसे बचकर निकलती हैं, इन सबको दिखाया गया है। पीलू विद्यार्थी ने बताया कि जो मां कभी घर से नहीं निकलती, वो एम्बेसी जाती है और गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करती है। मीडिया घेर लेती है, जिसके सवालों के जवाब भी वो मां देती है।
क्या आशीष विद्यार्थी से तलाक के बाद पीलू को मिला था मोटा पैसा 'अकेली' एक्ट्रेस ने दिया जवाब
बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी से तलाक के बाद पीलू विद्यार्थी लगातार चर्चा में हैं। वह एक्टर से अलग होने के बाद काफी कुछ बोल रही हैं। पेशे से वह आरजे रही हैं। अब वह नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' से डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में एलिमनी से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्ट किया है साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ और काम के बारे में भी बात की है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।
मीडिया से घबराती हैं पीलू विद्यार्थी
पीलू ने बताया कि ऐसा ही कुछ उनके साथ रियल लाइफ में भी है। वह हमेशा घर के अंदर रहने वाली इंसान हैं। जब अकेली फिल्म के प्रीमियर पर आई थीं तो वह अपनी दोस्त को साथ लेकर आई थीं। क्योंकि उन्हें कैमरे और भीड़ को देखकर डार लगता है। उन्होंने डायरेक्टर को गेट पर इंतजार करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें कोई पहचान भी पाएगा या नहीं। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें अंदर जाने देंगे या नहीं।
एलिमनी पर बोलीं पीलू विद्यार्थी
पीलू विद्यार्थी ने बताया कि जब आशीष विद्यार्थी के दूसरी शादी की खबर सामने आई तो मीडिया ने उनको घेर लिया था। उन्हें नहीं पता था कि क्या बोलना है। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में आने के पहले भी वो यही सोच रही थीं कि कैसे करेंगी। लेकिन ऊपर वाले ने साथ दिया और उन्होंने सबका डटकर सामना किया और डर से पार पा लिया। एलिमनी पर हो रही मीडिया में चर्चा पर भी पीलू विद्यार्थी ने बोला है। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि एर इंटरव्यू वायरल हो रहा था। सभी ने उसे पढ़ा और इस तरह बहस की जैसे वो लोग संसद में थे। उनमें से ज्यादातक ने अच्छी बातें कहीं, लेकिन 20-30 ऐसे भी थे जो कुछ भी बोल रहे थे। सिर्फ निगेटिविटी फैला रहे थे। जैसे मैंने न जाने कितनी मोटी रकम एलिमनी के तौर पर ले ली हो। यह सब नजरिए का खेल है। लोगों को लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है। जबकि तलाक इतना आसान नहीं हो सकता। लेकिन मैं अब इसके बारे में नहीं सोचती।'











