60 करोड़ के हीरे चोरी... जानिए कब और कहां देखें जिमी शेरगिल, तमन्‍ना भाटिया की मूवी

60 करोड़ के हीरे चोरी... जानिए कब और कहां देखें जिमी शेरगिल, तमन्‍ना भाटिया की मूवी
जिमी शेरग‍िल, तमन्‍ना भाटिया और अविनाश तिवारी की फिल्‍म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। दो हफ्ते पहले ही इस OTT रिलीज का फर्स्‍ट लुक टीजर रिलीज हुआ था। अब स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स ने इसके रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा है- तीन आरोपी, लेकिन अपराधी कौन? केस जल्‍द ही खुलेगा।
OTT प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है कि 'सिकंदर का मुकद्दर' इसी महीने 29 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

60 करोड़ के हीरों की चोरी की है कहानी

'सिकंदर का मुकद्दर' एक क्राइम थ्र‍िलर फिल्‍म है, जिसका डायरेक्‍शन नीरज पांडे ने किया है। 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में बना चुके नीरज पांडे की पिछली फिल्‍म अजय देवगन और तब्‍बू की 'औरों में कहां दम था' थी। इस नई फिल्‍म की कहानी 60 करोड़ के हीरे की चोरी, उसकी तलाश और एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की जिद के इर्द-गिर्द घूमती है।

यहां देख‍िए, 'स‍िकंदर का मुकद्दर' का टीजर BTS वीडियो


BTS वीडियो में दिखा था इंटेन्‍स एक्‍शन

दो हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स ने फिल्‍म का एक बिहाइंड द सीन्स फुटेज रिलीज किया था। इसमें तमन्ना भाटिया को इंटेन्स एक्शन सीन्स, जिमी शेरगिल के अंदाज और अविनाश तिवारी की झलक ने उत्सुकता बढ़ा दी थी।

तमन्‍ना भाटिया की अपकमिंग फिल्‍में


तमन्ना भाटिया इसी साल 'स्‍त्री 2' में अपने कैमियो और आइटम डांस नंबर 'आज की रात' से खूब सुर्ख‍ियों में रही हैं। वह आगे तेलुगू फिल्म ‘ओडेला 2’ में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके आलवा वह करण जौहर के बैनर तले बन नही 'डेयरिंग पार्टनर्स' में भी नजर आएंगी।


Advertisement