Dhak Dhak फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी मिलकर बाइक राइड पर निकलती हैं। उन्हें 18 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर जाना है। राह आसान नहीं है। कई मुश्किलें आती हैं। क्या ये चारों औरतें अपने सपने को पूरा कर पाएंगी, ये तो 13 अक्टूबर 2023 को फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
'धक धक' ट्रेलर: 4 औरतें, 18 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई और बाइक राइड, पर ये राह इतनी भी आसान नहीं!
आपको 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म याद है? इसमें चार दोस्तों और उनकी जिंदगी बदल देने वाली ट्रिप को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया था। कुछ इसी तरह एक और मूवी आ रही है, जिसका नाम है 'धक धक'। तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस मूवी में रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी लीड रोल में हैं। कहानी चार औरतों की हैं, जो अलग-अलग उम्र और अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं, लेकिन उनका सपना एक है, मंजिल एक है। इसका दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
तरुण डुडेजा का है डायरेक्शन
'धक धक' फिल्म का डायरेक्शन तरूण डुडेजा ने किया है। कहानी पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा ने मिलकर लिखी है। फिल्म 6 दिन बाद थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।
