कुयतुल समेत 56 लोग अरेस्ट
तुर्की की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडाना में शुरू हुई अल्पर्सलान कुयतुल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन की जांच के तहत 6 प्रांतों में अभियान चलाया गया। इसके तहत कुयतुल और उनकी पत्नी समेत 56 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। अडाना की प्रांतीय पुलिस और संगठित अपराध शाखा की टीमों ने 19 अगस्त को इस ऑपरेशन की शुरुआत की। इसमें पहले 32 संदिग्ध पकड़े गए और बाद में 24 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।कुयुतुल और उनके सहयोगियों पर आपराधिक संगठन बनाने, उसे चलाने और उसका सदस्य होने के साथ ही टैक्स कानून का उल्लंघन करने जैसे आरोप लगाए गए। अल्पर्सलान कुयतुल और उनकी पत्नी समेत 56 संदिग्धों को जरूरी कार्रवाई के बाद कोर्ट में भेजा गया।
ईरान नीति पर एर्दोगन का किया विरोध
कुयतुल ने ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की आलोचना करके सभी का ध्यान खींचा था। कुयतुल ने तुर्की की सरकार के अमेरिका और इजरायल के हमलों के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने और ईरान व रेजिस्टेंस फ्रंट का साथ देने की अपील की थी। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ईरान और दूसरी तरफ अमेरिका-इजरायल के बीच टकराव की स्थिति में तुर्की को निष्क्रिय या दोहरी नीति नहीं अपनानी चाहिए।फुरकान मूवमेंट के वकीलों ने इन गिरफ्तारियों का विरोध किया है। उनका कहना है कि हालिया ऑपरेशन आपराधिक संगठन गतिविधियों के आरोप में किया गया है। इस समूह पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। फुरकान मूवमेंट की वकील अलीशान इंची ने इस ऑपरेशन को पुराने मामलों का नया संस्करण बताया और इसे उसी शो का तीसरा एक्ट करार दिया।
