दीपिका कक्कड़ को मां बने पूरे एक महीने हो गए हैं। उन्होंने 21 जून को बेटे रूहान को जन्म दिया था। हालांकि बच्चा प्रीमैच्योर था, जिस कारण शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी को अस्पताल में रहना पड़ा था। 20 दिन बाद 10 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। अब बेटे को इस दुनिया में आए पूरे महीनेभर हो गए हैं। 21 जुलाई को कपल को उनकी फैमिली ने सरप्राइज किया। केक कटिंग से लेकर कई सारे तोहफे भी दिए। खासकर बुआ बनीं सबा इब्राहिम खासा एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने भइया और भाभी को सरप्राइज से खुश कर दिया।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 21 जुलाई को बेटे रूहान के एक महीने पूरे होने पर एक फोटो भी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई थी। फोटो में शोएब ने रूहान को पकड़ रखा था और दीपिका लाडले के नन्हें हाथों को चूमती हुई नजर आ रही थीं। क्यूट फैमिली फोटो को फैन्स भी खूब प्यार दे रहे थे। इसके साथ इन्होंने कैप्शन लिखा था, 'रूहान (रेड हार्ट इमोजी के साथ) इसको अपनी दुआ में शामिल करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
एक महीने का हुआ दीपिका कक्कड़ का बेटा
वहीं, शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग भी बनाया। उसमें 20 और 21 जुलाई को कवर किया। उन्होंने वीडियो की शुरुआत में बताया कि 'अजूनी' के सेट पर तेदुंआ आ गया था। इसलिए अभी शूटिंग को 5 दिन के लिए रोक दिया गया है। ऐसे में अब वो 5 दिन की छुट्टी पर हैं। वहीं, एक्टर ने बताया कि सबा इब्राहिम मौदहा से कुछ तोहफे लेकर आई हैं, जो उन्हें फूफी और खाला ने दिए हैं। व्लॉग में वह उन तोहफो की अनबॉक्सिंग भी करते दिखाई दिए। इसमें बच्चे के ढेर सारे कपड़े और हाथ में पहनने वाले काले मोती के ब्रेसलेट थे।
बुआ सबा इब्राहिम ने दिया सरप्राइज
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को रात के 1 बजे के करीब पूरे घरवालों ने मिलकर सरप्राइज किया। उन्होंने ऑर्डर पर एक केक बनवाया। जिसकी डिजाइन 1 के आकार की थी। हालांकि रूहान सो रहा था, तो कपल ने ही कटिंग की और इसके बाद सबका मुंह मीठा करवाया। फिर रेहान और रिजा ने बच्चे के लिए लाए तोहफे भी दिए। इसमें कुछ सॉफ्ट टॉयज थे। और दो सरसों के दाने की तकिया था। ये सब देखकर सभी खुश हो गए। वहीं, व्लॉग में एक्टर ने आगे बताया कि बच्चे के आने के बाद से समय नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि एक महीना काफी परेशानीभरा रहा है। इसलिए व्लॉगिंग करने के लिए टाइम नहीं बचता।