दीपिका कक्कड़ का साल 2022 में मिसकैरेज हो गया था। इस वजह से उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स को कुछ महीने बीतने के बाद गी। सभी फैन्स इंतजार कर रहे थे कि नन्हा मेहमान कब आएगा। 20 जून को शोएब इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट करके जब सब घर लौटे तो रात के 3 बजे के करीब दीपिका का वॉटर बैग फट गया। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया और 7वें महीने में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि बच्चे की स्थिति सही नहीं थी इसलिए वो डॉक्टर्स की निगरानी में था। हालांकि डिलीवरी के 4-5 दिन बाद एक्ट्रेस को छुट्टी मिल गई थी लेकिन वो बेबी की वजह से घर नहीं गई थीं।
पैप्स से दीपिका कक्कड़ की रिक्वेस्ट
अब पपाराजी अकाउंट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बेटे छोटू के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने लाडले को गोद में उठा रखा है। दोनों अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। इस दौरान जब पैप्स उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए जोर से बोलते हैं तो कपल उन सभी से शोर न मचाने की रिक्वेस्ट करते हैं। कहते हैं कि वो लोग धीरे बोलें।











