दादासाहेब फाल्के की इस बायोपिक को एसएस राजामौली के बेटे कार्तिक राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने कई कारणों से इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, सबसे बड़ी वजह यह है कि करियर के इस पड़ाव पर एक्टर किसी भी ऐसी असल जिंदगी की पर्सनैलिटी के किरदार को पर्दे पर नहीं निभाना चाहते। खासकर, तब जब दादासाहेब जैसे दिग्गज का कद और ऐतिहासिक महत्व इतना बड़ा है।
दादासाहेब फाल्के बायोपिक: जूनियर NTR ने छोड़ी राजामौली की फिल्म? सामने आए कारण, अब प्रभास को मिला ऑफर!
RRR की बंपर सफलता के बाद जूनियर NTR को दो बड़े झटके लगे। उनकी 'देवरा पार्ट 1' और 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम नहीं मचा पाई। वह अब एक ओर जहां 'KGF फ्रैंचाइजी' फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि RRR के बाद एसएस राजामौली और जूनियर NTR की जोड़ी फिर साथ आएगी। बताया गया कि राजामौली ने भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के पर बन रही हिंदी-तेलुगू बायोपिक में एक्टर को कास्ट किया है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि जूनियर NTR ने यह फिल्म छोड़ दी है। जी हां, खबर वाकई हैरान करने वाली है!