Khesari Lal Yadav का विवाद 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' नाम की कंपनी के साथ हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने भोजपुरी एक्टर के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। कंपनी का दावा है कि साल 2021 में उनका खेसारी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, जिसमें एक्टर को 5 करोड़ का भुगतान किया गया था। मगर एक्टर व सिंगर खेसारी ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पार्टियों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद ये मामला कोर्ट पहुंच गया।
कब तक रहेगा खेसारी पर ये बैन
अब दिल्ली हाई कोर्ट से खेसारी लाल यादव को झटका लगा है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आने वाले दो साल तक उन्हें ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए सॉन्ग गाने होंगे। वह दूसरी कंपनी के लिए नहीं गाएंगे। इसका मतलब ये हुआ कि 30 सितंबर 2025 तक खेसारी पर ये बैन जारी रहेगा। वह दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए आवाज नहीं दे पाएंगे।
कंपनी ने लगाए खेसारी पर ये बड़े आरोप
कंपनी ने कोर्ट में बताया था कि खेसारी लाल यादव ने 5 करोड़ के बदले 30 महीनों में 200 गाने का वादा किया था। दोनों पार्टी के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ था। मगर 89 सॉन्ग गाने के बाद वह आनाकानी करने लगे।











