कम पैसों से शुरू किया कारोबार
विनीत ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य को इस सप्ताह अपने पूरे परिवार के साथ ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता मिली है। करीब 11 साल पहले वह पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। पढ़ाई के बाद उन्हें अपने क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल सकी।इसके बाद उन्होंने एक पिज्जा शॉप में फुल-टाइम नौकरी शुरू की। शुरुआती दिनों में उन्होंने पिज्जा डिलीवरी भी की और कड़ी मेहनत करते रहे। करीब तीन साल बाद पार्टनरशिप और कुछ पूंजी के साथ उन्होंने पिज्जा की एक फ्रेंचाइजी संभाल ली।
विनीत ने पोस्ट में बताया कि साल 2026 तक इस शख्स ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लीं। उनके पास अपना घर है, बीएमडब्ल्यू कार है और वह तीन पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया बुला लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के हैदराबाद में भी अपना घर बनाया। अब इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें और उनके परिवार को ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता मिल गई है।
कोरोना के दौरान हुई शादी
विनीत के मुताबिक, कोविड के दौरान उनकी शादी हुई और बाद में वह अपनी पत्नी को भी ऑस्ट्रेलिया ले गए। इसके बाद परिवार आगे बढ़ा और अब उनके दो बच्चे हैं।विनीत ने पोस्ट में बताया कि साल 2026 तक इस शख्स ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लीं। उनके पास अपना घर है, बीएमडब्ल्यू कार है और वह तीन पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया बुला लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के हैदराबाद में भी अपना घर बनाया। अब इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें और उनके परिवार को ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता मिल गई है।
