कंफर्म! 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में आएगा 20 साल का लीप, अबरार काजी और राची शर्मा की शो में होगी एंट्री
Updated on
18 Oct 2023, 02:53 PM
फेमस टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' दर्शकों के बीच में बेहद पॉप्युलर है। अब इसमें 20 साल का लीप आने वाला है और नए कपल अबरार काजी और राची शर्मा अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस महीने के आखिरी में शो में लीप आने की संभावना है। नए एक्टर्स कुछ दिनों में शूटिंग शुरू कर देंगे। आइये आपको बताते हैं कि इस फेमस शो में क्या-क्या चल रहा है।
Kumkum Bhagya को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसमें 20 साल का लीप आएगा। अब ये खबर पक्की हो गई है।अब शो में अबरार काजी और राची शर्मा नजर आएंगे।
बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे अबरार
Abrar Qazi को पिछली बार एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं चाहतें' में देखा गया था। वो इस शो में एक बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे, जो बिजनेस की दुनिया में सख्त है, लेकिन अपने परिवार के लिए वो कुछ भी करने को तैयार है।
राची शर्मा शो में बनेंगी टीचर
वहीं, राची शर्मा को आखिरी बार 'दुर्गा' और 'चारु' में देखा गया था, वो इस शो में एक स्कूल टीचर की भूमिका निभाएंगी।
कहानी में आएगा मोड़
'कुमकुम भाग्य' शो की कहानी भी आगे बढ़ेगी। पूर्वी और राजवंश को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। शादी वाले दिन पूर्वी खुशी-खुशी प्रतिज्ञाएं लेती हैं, लेकिन राजवंश आधे-अधूरे मन से रस्म निभाएगा। ये देख हर कोई हैरान रह जाएगा। यहीं से ही कहानी में मोड़ आएगा। इस शो में फिलहाल कृष्णा कौल, मुग्धा चापेकर और टीना फिलिप लीड रोल में हैं। जून महीने में इस शो के 900 एपिसोड पूरे हुए थे।