मंगलवार का दिन अब सिनेमाघरों में फिल्मों के लिए खास हो गया है। कोविड महामारी के बाद से ही मल्टीप्लेक्स चेन हर मंगलवार को रियायती दर पर टिकट बेचते हैं। इसके लिए कई सिनेमाघरों में 'बोगो ऑफर' यानी 1 पर 1 टिकट मुफ्त भी मिल रहे होते हैं। ऐसे में दर्शकों की संख्या बढ़ती है। लेकिन अफसोस कि शुक्रवार की नई रिलीज 'कॉकटेल 2' इसका बहुत फायदा नहीं उठा सकी है। बल्कि यह जरूर हुआ कि इसकी कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। हां, वर्ड ऑफ माउथ ने 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर दर्शकों का उत्साह जरूर बढ़ाया है।
'मैं वापस आऊंगा' के शोज में भीड़, 'कॉकटेल 2' के थिएटर्स खाली
Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार को कुल 9,565 शोज में 'कॉकटेल 2' का प्रदर्शन हुआ। जबकि 'मैं वापस आऊंगा' को 2,789 शोज मिले। दिलचस्प बात यह है कि दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी की फिल्म के शोज में औसतन 41.0% सीटें भरी हुई मिलीं। जबकि 'कॉकटेल 2' के शोज में औसतन 16.0% शोज में ही दर्शक नजर आए। यानी 100 में से 84 सीटें खाली दिखीं।'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पांचवां दिन
'कॉकटेल 2' ने एक दिन पहले अपने पहले सोमवार को देश में ₹6.75 करोड़ की कमाई की थी। जबकि मंगलवार को 5वें दिन इसने ₹6.65 करोड़ का नेट बिजनस किया है। इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.75 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹60.90 करोड़ हो गया है। फिल्म का बजट ₹150 करोड़ है। ऐसे में इसे अभी हिट-सुपरहिट होने के लिए लंबा रास्ता तय करना है।- पहला दिन, शुक्रवार - ₹13.50 करोड़
- दूसरा दिन, शनिवार - ₹16.25 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार - ₹17.75 करोड़
- चौथा दिन, सोमवार - ₹6.75 करोड़
- पांचवां दिन, मंगलवार- ₹6.65 करोड़
वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ की दहलीज पर 'कॉकटेल 2'
साल 2012 में आई 'कॉकटेल' के इस स्पिरिचुअल सीक्वल ने विदेश में भी ठीक-ठाक रफ्तार बनाई है। पांचवें दिन ओवरसीज बाजार में ₹1.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जबकि अब तक कुल ₹22.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस विदेशों में हुआ है। यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है। पांच दिनों में फिल्म ने देश और दुनिया मिलाकर ₹95.00 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 12वां दिन
दूसरी ओर, सोमवार को ₹2.50 करोड़ कमाने वाली 'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार को ₹3.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब ₹35.54 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹29.85 करोड़ है। विदेश में इसने अब तक ₹12.60 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹48.14 करोड़ तक पहुंचा है।- पहला दिन, शुक्रवार - ₹1.15 करोड़
- दूसरा दिन, शनिवार - ₹1.85 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार - ₹2.50 करोड़
- चौथा दिन, सोमवार - ₹1.15 करोड़
- पांचवां दिन, मंगलवार- ₹1.65 करोड़
- छठा दिन, बुधवार- ₹1.75 करोड़
- 7वां दिन, गुरुवार- ₹2.20 करोड़
- 8वां दिन, शुक्रवार - ₹1.90 करोड़
- 9वां दिन, शनिवार - ₹4.35 करोड़
- 10वां दिन, रविवार- ₹5.75 करोड़
- 11वां दिन, सोमवार- ₹2.50 करोड़
- 12वां दिन, मंगलवार- ₹3.10 करोड़











