दुर्ग। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन दाखिल करने सीएम भूपेश बघेल भिलाई निवास से निकल चुके हैं।
उन्होने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते बताया कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूँ। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूँ।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में अपना नामांकन भरेंगे। वहीं बीजेपी के रायपुर जिले के 7 प्रत्याशी भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही आज कांग्रेस और बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संविक्षा की जाएगी।
भूपेश बघेल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।
सीएम बघेल नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से रवाना











