हिंद-प्रशांत में तैनात होगा चीन का काल, ड्रैगन से मुकाबले के लिए अमेरिका तैनात करेगा 300 F-35 फाइटर जेट, जानें खासियत

हिंद-प्रशांत में तैनात होगा चीन का काल, ड्रैगन से मुकाबले के लिए अमेरिका तैनात करेगा 300 F-35 फाइटर जेट, जानें खासियत
वाशिंगटन/जापान/बीजिंग: चीन से मुकाबले के लिए अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बड़ी महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इसके तहत अगले एक दशक में इस इलाके में 300 से ज्यादा अत्याधुनिक एडवांस F-35 लड़ाकू विमानों की तैनाती होने वाली है। इन सभी विमानों को अमेरिका खुद तैनात नहीं करने जा रहा है, बल्कि वह इन्हें इस इलाके में अपने सहयोगियों को सौंपने जा रहा है। इनमें अमेरिका के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल हैं। चीन की बढ़ती आक्रामक गतिविधियों को देखते हुए इंडो-पैसिफिक में एफ-35 फाइटर जेट्स की मांग तेजी से बढ़ी है।
Advertisement