पाकिस्तान के गले की हड्डी बन रहा चीन का सीपीईसी, ना सस्ती बिजली मिली ना चुका पा रहा कर्ज, ड्रैगन की शरण में मंत्री

पाकिस्तान के गले की हड्डी बन रहा चीन का सीपीईसी, ना सस्ती बिजली मिली ना चुका पा रहा कर्ज, ड्रैगन की शरण में मंत्री
इस्लामाबाद: चीन ने पाकिस्तान में कई प्रोजेक्ट बीते कुछ वर्षों में लगाए हैं। इनके लिए पाकिस्तान को एक बड़ी रकम चीन को चुकानी है। वहीं खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा पाकिस्तान इस भारी भरकम कर्ज का ब्याज भी चुकाने में असमर्थ है। ऐसे में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और योजना मंत्री अहसान इकबाल चीन पहुंचे हैं। पाकिस्तान के दोनों मंत्री चीन की सरकार से 15 अरब डॉलर के एनर्जी ऋण के पुनर्गठन (ब्याज दर कम करने और पुनर्भुगतान अवधि बढ़ाने) का अनुरोध करने गए हैं। चीन से अभी कोई भरोसा पाकिस्तान को नहीं मिला है, दूसरी ओर इस्लामाबाद में इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनको इन सब प्रोजेक्ट से फायदा क्या हुआ है।
Advertisement