अपने ही बच्चे की जान के दुश्मन ना बनें

अपने ही बच्चे की जान के दुश्मन ना बनें
#अरे_ओ_भिया 🚦

🔴 अपने ही बच्चे की जान के दुश्मन ना बनें।

सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सम्मान करें और पालन भी करें। जब आप अपने बच्चो के साथ होते हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपके बच्चे अपने आप नियम तोड़ने के लिए प्रोग्राम्ड हो जाते हैं। और उसको इस स्थिति में पहुंचाने के जिम्मेदार आप होते हैं।

अपने माता पिता हर बच्चे के लिए आदर्श नायक होते हैं और जब वो उनको नियम तोड़ते हुए देखते हुए बड़े होते हैं तो उसके मन से नियम पालन का भाव समाप्त हो चुका होता है। कई बार उस युवक को स्वयं मालूम नहीं होता कि वो नियम क्यों तोड़ता है। 

बात यातायात नियमों से शुरू होकर समाज के अन्य नियमों और कानून तक फैल जाती है, बच्चे को लगता है कि जब मेरे माता पिता कानून तोड़ते है तो शायद कानून का पालन करना जरूरी नहीं होता है, उसके अवचेतन में यह भाव घर कर जाता है कि कानून के खिलाफ जाना बुरी बात नहीं है और वो इस मनोस्थिति को लेकर पाला पोसा गया बच्चा बड़ा होकर एक अपराधी भी बन सकता है।

माता पिता सावधान, अपने बच्चो के दुश्मन ना बनें, अपने ही देश के कानून और नियमों का पालन करना देशभक्ति कहलाता है तो देशभक्त बनें और अपने बच्चो के अच्छे संस्कार दें।
Advertisement