अमेरिका की मेमोरी-चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में सोमवार को गिरावट आई। इसका असर आज साउथ कोरिया में भी देखने को मिला। हाल में लिस्ट हुए चीन की कंपनी CXMT ने हाल में जिस तरह से प्रोग्रेस की है, उससे ग्लोबल मेमोरी-चिप मेकर कंपनियों के हाथपैर फूले हुए हैं।
रोकनी पड़ी ट्रेडिंग
कोरिया एक्सचेंज ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे पांच मिनट के लिए प्रोग्राम सेल ऑर्डर रोक दिए, जब KOSPI 200 फ्यूचर्स इंडेक्स 5.08% या 51.20 अंक गिरकर 955.02 पर आ गया। इसमें लगातार पांचवें सत्र में गिरावट आई है। सितंबर 2024 के बाद यह इंडेक्स में गिरावट का यह सबसे लंबा दौर है। जानकारों का कहना है कि चीन की कंपनियां ग्लोबल प्रतिद्वंद्वियों के साथ टेक्नोलॉजी के अंतर को कम कर रही हैं। इससे साउथ कोरिया के शेयर बाजार पर दबाव पड़ रहा है।सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 7.39% की गिरावट आई, जबकि SK हाइनिक्स 10 फीसदी से ज्यादा गिर गया। यह गिरावट केवल टेक्नोलॉजी शेयरों तक ही सीमित नहीं रही। बैटरी बनाने वाली कंपनी LG एनर्जी सॉल्यूशन में 4.15% की गिरावट आई। हुंडई मोटर में 5.78% और किआ कॉर्प में 3.52% की गिरावट आई। दूसरे बड़े शेयरों में, POSCO होल्डिंग्स में 4.85% की गिरावट आई, जबकि सैमसंग बायोलॉजिक्स 1% नीचे गिरा।
