सेलेब्स ने किया 2024 का वेलकम अक्षय ने बेटी के साथ मालदीव में चलाई साइकिल, शाहरुख के बेटे के साथ ओरी ने की पार्टी

सेलेब्स ने किया 2024 का वेलकम अक्षय ने बेटी के साथ मालदीव में चलाई साइकिल, शाहरुख के बेटे के साथ ओरी ने की पार्टी

बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अलग ही अंदाज में 2024 का वेलकम किया है। कोई वेकेशन मनाने के लिए मालदीव निकला तो किसी ने वर्क कमिटमेंट के चलते इस साल घर पर ही फैमिली के साथ नए साल का स्वागत किया। इस खबर में जानिए किस तरह बी-टाउन सेलेब्स ने अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

सिड और कियारा ने की स्कीइंग
बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद पहली बार साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। कपल ने बर्फीली पहाड़ियों पर स्कीइंग एंजॉय किया। सिड के साथ फोटो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, ‘2023 के लिए शुक्रगुजार हूं। 2024 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर। सिड काे काला चश्मा बहुत पसंद है, हमारे पास ऐसे 4 हैं।’

ओरी ने आर्यन और दिशा के साथ की पार्टी
साेशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ पार्टी करते हुए 2024 का वेलकम किया।

अक्षय ने मालदीव में चलाई साइकिल
अक्षय कुमार वाइफ ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ मालदीव वेकेशन पर गए। वहां से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो नितारा के साथ साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्विंकल ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो और अक्षय पार्टी करते दिख रहे हैं।

विक्की-कटरीना ने राजस्थान में बिताया वक्त
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान में लोकल म्यूजिक एंजॉय करते हुए नए साल की शुरुआत की। दोनों ने अपने वेकेशन की फोटोज शेयर कीं। इसे शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, ‘दुआ करती हूं कि 2024 में आप सभी मन की शांति, हेल्थ, हैप्पीनेस और लव मिले।’

फैमिली के साथ भूटान पहुंचे शाहिद-मीरा
न्यू ईयर पर शाहिद कपूर वाइफ मीरा राजपूत और कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ भूटान ट्रिप पर गए थे। कपल ने वहां से कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें कपल के अलावा उनके बच्चे, शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्‌टर, मां नीलिमा अजीम और मीरा के पैरेंट्स भी नजर आ रहे हैं।

अजय-काजोल ने घर पर मनाया न्यू ईयर
अजय देवगन और काजोल ने इस साल घर पर ही न्यू ईयर का वेलकम। कपल ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज शेयर किए। उन्होंने लिखा, ‘2024 का पहला पोस्ट और सोच में सिर्फ आभार..आभार..आभार।’ तस्वीरों में अजय और काजोल के अलावा उनका बेटा युग और बेटी निसा भी नजर आ रहे हैं।

अथिया-राहुल ने किया मेनिफेस्ट
इसके अलावा सुनील शेट्‌टी की बेटी अथिया ने हस्बैंड और क्रिकेटर के एल राहुल के साथ मालदीव में नए साल का वेलकम किया। अथिया ने राहुल के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘खुशी, प्यार और बस यह ऐसा ही बना रहे, ऐसा मेनिफेस्ट करती हूं।’

नयनतारा ने फैमिली के साथ वक्त बिताया
‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा ने फिल्ममेकर हस्बैंड विग्नेश और ट्विन बेबी बॉय उयिर और उलग के साथ न्यू ईयर मनाया। एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘यह साल आपकी लाइफ में बहुत सारा लव, लक और खुशियां लेकर आए। हैप्पी 2024।’


Advertisement