इजरायल और हमास में सीजफायर डील को मंजूरी, 50 बंधक होंगे रिहा, नेतन्याहू को भी छोड़ने पड़ेंगे 150 फिलिस्तीनी
Updated on
22-11-2023 01:19 PM
तेल अवीव: इजरायली कैबिनेट ने बुधवार की सुबह एक बड़ा फैसला लिया है। 50 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने एक समझौते को मंजूरी दी है। बंधकों की रिहाई के बदले गाजा पर अगले कुछ दिनों तक इजरायल अपनी बमबारी रोकेगा। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि यह डील बेहद जरूरी है और जब तक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक युद्ध खत्म नहीं होगा। दरअसल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमले में 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले जाया गया।
बयान में यह नहीं बताया गया कि मंत्रियों ने मतदान कैसे किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में समझौते का विरोध करने वाली धुर दक्षिणपंथी धार्मिक जियोनिज्म पार्टी ने भी पक्ष में मतदान किया। सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर की पार्टी के सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। समझौते से जुड़ी सभी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन मंगलवार को इजरायली सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस समझौते के जरिए 50 इजरायली नागरिकों को रिहा किया जाएगा। हर रोज 12-13 बंधकों को ग्रुप में छोड़ा जाएगा, जिनमें ज्यादातर महिला और बच्चे होंगे।
बदले में क्या देगा इजरायल
डील के मुताबिक बंधकों को छोड़ने के बदले इजरायल 150-300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके साथ इजरायल चार दिन का सीजफायर करेगा। इजरायल हमास युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार होगा, जब गाजा पर बम नहीं गिरेंगें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया, 'इजरायली सरकार सभी बंधक बनाए गए लोगों को घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज रात सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत कम से कम 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिनों में रिहा किया जाएगा। इस दौरान लड़ाई में शांति बनी रहेगी।' इसके बाद हर रोज 10 बंधकों को रिहा करने पर एक दिन का सीजफायर होगा।
गाजा में पहुंचेगी मदद
बयान में आगे कहा गया कि इजरायली डिफेंस फोर्स सभी बंधकों के घर आने और हमास के पूरी तरह खात्मे तक नहीं रुकेगी। इजरायल फिलिस्तीनी महिलाओं और नाबालिगों को जेल से रिहा करने और उन्हें अपने घर लौटने की इजाजत देगा। इनमें ज्यादातर पूर्वी यरूशलम और वेस्ट बैंक के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 फिलिस्तीनी नाबालिगों और 82 महिलाओं को रिहा किया जाएगा। इसके साथ ही इजरायल गाजा में मानवीय सहायता को मंजूरी देते हुए ईंधन की सप्लाई करने देगा।
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सिर्फ चतुर राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पांच शादियां की हैं। उन्होंने अपनी एक पत्नी के…
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने…
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके…
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र…
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…