द सन के मुताबिक, काट्ज ने आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ जनरल इयाल जमीर और दूसरे शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद गिदोन चैरियट-II को फाइनल किया है। इसके लिए 60,000 रिजर्व सैनिक, आईडीएफ में पहले से मौजूद 70,000 पुरुषों और महिला सैनिकों के साथ मिलकर गाजा शहर के बाहरी इलाके में अभियान चलाएंगे।
3 रिजर्व ब्रिगेड, 2 बटालियन करेंगी हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की तीन रिजर्व ब्रिगेड और दो अतिरिक्त बटालियन सैन्य हमले में सहायता के लिए तैयार हैं। इस पूरे अभियान में आईडीएफ के सभी पांच डिवीजन शामिल होंगे। इस ऑपरेशन का नाम गिदोन चैरियट-II पूर्व में इसी नाम से शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने की योजना को दिखाता है।इसके तहत इजरायल ने पहले ही गाजा के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण किया हुआ हैआईडीएफ का इरादा गाजा शहर के उन मुख्य स्थानों पर हमला करते हुए पूरे शहर को घेरने का है। खासतौर से उन इलाकों पर हमला करने का प्लान है, जहां हमास के एक्टिव होने की बात कही जा रही है। इसके लिए सैनिकों, टैंकों और सैन्य वाहनों का एक बड़ा समूह शहर पर धावा बोलेगा। आईडीएफ किसी भी हमले को शुरू करने से पहले पूरी आबादी को पट्टी के दक्षिण में स्थानांतरित किया जाएगा।











