बज़ कट, सफेद शर्ट और हाथ में गन...शाहिद कपूर की 'देवा' का फर्स्ट लुक रिलीज, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

बज़ कट, सफेद शर्ट और हाथ में गन...शाहिद कपूर की 'देवा' का फर्स्ट लुक रिलीज, जानिए क्या है फिल्म की कहानी
इस साल 'ब्लडी डैडी' से धमाका करने वाले शाहिद कपूर ने दशहरा के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। शाहिद ने अपनी नई फिल्म 'देवा' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने अनाउंस किया है कि उनकी यह फिल्म 2024 में दशहरे के मौके पर ही रिलीज होगी। यानी शाहिद कपूर ने अपने प्रोजेक्ट के लिए रिलीज डेट पहले लॉक कर दी है। फैंस 'देवा' का फर्स्ट लुक देख क्रेजी हो गए हैं।

Deva में शाहिद कपूर एकदम हट्टेक-कट्टे अवतार में नजर आ रही हैं। सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहने शाहिद ने काला चश्मा लगाया है और हाथ में पिस्टल पकड़ी है। उन पर बज़ कट खूब फब रहा है। Shahid Kapoor के इस अवतार को देख ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म में शायद पुलिसवाले बने हैं।

फैंस को भाया शाहिद का लुक

फैंस शाहिद कपूर के इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने शाहिद को स्टाइलिश बताया तो किसी ने उन्हें फिल्मी पर्दे पर पुलिसवाले के रोल में देखने की इच्छा जाहिर की। 'देवा' में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े हैं। फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है, जो 'सैल्यूट' और 'कायमकुलम कोचुनी' जैसी हिट मलयालम फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

क्या है 'देवा' की कहानी?

प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, 'देवा' एक क्रांतिकारी पुलिस अफसर की कहानी है, जिसे एक हाई प्रोफाइल केस की जांच की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन इस केस की तह में जाते वक्त उसके सामने कई ऐसे राज खुलते हैं, जो चौंका देते हैं। जिस रास्ते पर देवा निकल चुका है, वह बहुत ही खतरनाक है।

Advertisement