67 साल के लकी अली ने कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों से बातचीत करते हुए जिंदगी और मौत की सच्चाई पर अपनी बात रखी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
लकी अली ने कहा- लेकिन एक दिन मुझे जाना ही होगा
दर्शकों से बात करते हुए लकी अली ने कहा कि वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि एक दिन हर किसी को इस दुनिया से जाना है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है, मैं भी आप सभी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन एक दिन मुझे जाना ही होगा। मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं वास्तव में इसके लिए तैयार हूं।'जब भी सफर करते हैं तो अपना इहराम कफन साथ रखते हैं
इसके बाद लकी अली ने अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी एक बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह जब भी सफर करते हैं तो अपना इहराम कफन साथ रखते हैं। उन्होंने इसे अपना कफन बताते हुए कहा कि उनकी मौत जहां भी हो, उन्हें वहीं दफना दिया जाए।'जहां भी मर जाऊं, मुझे वहीं दफना देना'
उन्होंने कहा, 'जब भी मैं ट्रैवल करता हूं, मैं अपने इहराम के साथ जर्नी करता हूं, जो मेरा कफन है। जहां भी मर जाऊं, मुझे वहीं दफना देना।' लकी अली की यह बात सुनकर वहां मौजूद फैंस भी भावुक हो गए। एक फैन ने उनके साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा, 'अब 30 साल हो गए हैं, मैंने लकी को कभी नहीं छोड़ा।'90 के दशक से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं लकी अली
लकी अली का नाम 1990 और 2000 के दशक के यादगार म्यूजिक से जुड़ा रहा है। उनका पहला सोलो गाना 'ओ सनम' 3 जून, 1996 को उनके पहले सोलो एल्बम 'सुनोह' के साथ रिलीज हुआ था। यह गाना देखते ही देखते लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया और लकी अली इंडिपॉप के बड़े नामों में शामिल हो गए।
