गई भैंस पानी में... सोमवार को LSD2 और विद्या बालन की 'दो और दो प्‍यार' के साथ बहुत बुरा हुआ

गई भैंस पानी में... सोमवार को LSD2 और विद्या बालन की 'दो और दो प्‍यार' के साथ बहुत बुरा हुआ
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्‍यार' ने पहले वीकेंड में बुरी तरह निराश किया। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म रिलीज के पहले तीन दिनों में किसी भी दिन 1 करोड़ या उससे अध‍िक का कारोबार नहीं कर सकी। जबकि सोमवार आते ही यह चारों खाने चित हो गई है। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्‍म की कमाई में चौथे दिन -60% के करीब ग‍िरावट आई है। दूसरी ओर, इसके साथ रिलीज हुई दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्‍स और धोखा 2' की हालत और भी पस्‍त है। इस वक्‍त 'दो और दो प्‍यार' के लिए एकमात्र खुशी की बात यह है कि वह LSD 2 से कमाई में आगे है। लेकिन यह एक ऐसी रेस बन गई है, जिसमें दोनों की ही बुरी तरह हार हुई है।
Advertisement