सेना में सेवाएं दे रहे BTS लीडर किम नाम-जुन (Kim Nam-joon) उर्फ RM अपना दूसरा सोलो एल्बम लाने वाले हैं। उनके एल्बम का टाइटल 'Right Place, Wrong Person' है, जिसमें 11 ट्रैक हैं। ये अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है।
इस दिन रिलीज होगा एल्बम
वीवर्स (Weverse) की घोषणा के अनुसार, इन गानों में शानदार म्यूजिक और साउंड है। ईमानदारी के साथ गाने बनाए गए हैं। कहा गया, 'अपने कैलेंडर को मार्क कर लें आरएम फैंस! मोस्ट अवेटेड दूसरा सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' 24 मई को दोपहर 1 बजे रिलीज होगा।किया गया ये ऐलान
BIGHIT MUSIC द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'हमें बीटीएस मेंबर RM के दूसरे सोलो एल्बम 'राइट प्लेस, रॉन्ग पर्सन' की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'दिसंबर 2022 में आया था पहला एल्बम
बता दें कि RM का पहला सोलो एल्बम Indigo 2 साल पहले दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था और इसे बहुत पसंद किया गया था। हालांकि, अगर आप BTS मेंबर्स को एकसाथ देखने और सुनने का इंतजार कर रहे हैं तो अभी और सब्र करना होगा। जिन इसी साल जून महीने में वापस आ जाएंगे तो जे-होप अक्टूबर 2024 में, सूगा जून 2025 में और आरएम व किम जून 2025 में वापस आएंगे।











