Select Date:

ब्रिटेन ने पाकिस्तान में पहली बार तैनात किया महिला उच्चायुक्त, जानें कौन हैं जेन मैरियट

Updated on 16-06-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद: ब्रिटेन ने गुरुवार को वरिष्ठ राजनयिक जेन मैरियट को पाकिस्तान में अपनी अगली उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की। वह पाकिस्तान में ब्रिटेन की पहली महिला ब्रिटिश दूत होंगी। इस नियुक्ति से पहले मैरियट सितंबर 2019 से केन्या में ब्रिटिश उच्चायुक्त थीं। पाकिस्तान में वह क्रिश्चियन टर्नर की जगह लेंगी। टर्नर दिसंबर 2019 से पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त थे और अपना कार्यकाल पूरा कर वह जनवरी में पाकिस्तान से चले गये। यहां ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में पहली महिला ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मध्य जुलाई में अपना पदभार संभालने वाली हैं।''


मैरियट ने पाकिस्तान में नियुक्ति पर खुशी जताई

अपनी नियुक्ति की घोषणा पर मैरियट ने कहा कि वह पाकिस्तान में अगली ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किये जाने पर बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां वह पहले दो बार जा चुकी हैं। केन्या में राजदूत बनने से पहले जेन मैरियट यूके की संयुक्त अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद रोधी इकाई की डायरेक्टर थीं। उस भूमिका में उनके पास क्रॉस-गवर्नमेंट और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ काम करते हुए यूके की अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी रणनीतियों के समग्र डिजाइन की जिम्मेदारी थी।

मैरियट के पास काम का लंबा अनुभव


मैरियट ने 2001 में यूके सरकार के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय को ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट कार्यालय और गृह मंत्रालय में कई भूमिकाएं निभाईं। मैरियट ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए ज्वाइंट FCDO डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वह 2013 से 2015 तक यमन की राजधानी सना में राजदूत रह चुकी हैं।

ईरान, अफगानिस्तान में भी कर चुकी हैं काम


इसके पहले वह तेहरान मे उप और कार्यवाहक राजदूत का पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड हॉलब्रुक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। मैरियट ने इराक में दो और अफगानिस्तान में एक पोस्टिंग पूरी की है। उन्हें अल अमारा, इराक में सर्विसेज के लिए 2004 में ओबीई नियुक्त किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
 30 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
 30 April 2025
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
 30 April 2025
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…
Advertisement