एक-दूसरे संग हंसती-खिलखिलाती और मस्ती करती दिखीं आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ

एक-दूसरे संग हंसती-खिलखिलाती और मस्ती करती दिखीं आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ
आमिर खान बीती रात सोमवार को मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे। यहां वह अकेले नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली भी साथ दिखी। आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ के अलावा यहां बेटा जुनैद भी दिखा। हालांकि, कैमरे की निगाहें आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ पर ही टंगी रहीं, जिनमें दोनों का हंसी-मजाक वाला पल लोगों को खूब भा रहा है।

ये मौका था मंसूर खान के बुक लॉन्च का जहां आमिर खान के साथ उनका पूरा परिवार भी दिखा। इस मौके के वीडियोज़ और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें रीना और किरण एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। जब पपराजी ने किरण से साथ में पोज देने के लिए कहा तो वह बोलीं, 'बहुत दूर...उनका (आमिर) चल रहा है, अच्छा नहीं लगता है न? उनका हो जाने दीजिए। मैं कोशिश कर रही थी।'

आमिर खान के बेटे जुनैद भी साथ दिखे

जब किरण ये बातें कर रही थीं तो रीना ने स्माइल देते हुए उनकी तरफ देखा। इस मौके पर आमिर खान के बेटे जुनैद भी साथ दिखे। जुनैद ने अपनी मां रीना और पिता आमिर खान के साथ ढेर सारे पोज़ भी दिए।

दोनों साल 2002 में एक-दूसरे से अलग हो गए

यहां बता दें कि आमिर खान ने रीना दत्ता से साल 1986 में शादी रचाई थी और फिर दोनों साल 2002 में एक-दूसरे से अलग हो गए। वहीं इसके बाद उनकी लाइफ में साल 2005 में आईं किरण राव और दोनों साल 2021 में एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, आपसी बॉन्डिंग की बात करें तो इनके बीच अब भी रिश्ता काफी मधुर नजर आता है। बच्चों के लिए ये एक-दूसरे से मिलते-जुलते भी हैं और एक-दूसरे के साथ वक्त भी बिताया करते हैं।

Advertisement