सुकन्‍या समृद्धि, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर बड़ा अपडेट, ब्‍याज दरों पर सरकार का फैसला, नए रेट

सुकन्‍या समृद्धि, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर बड़ा अपडेट, ब्‍याज दरों पर सरकार का फैसला, नए रेट
नई दिल्‍ली: सुकन्‍या समृद्धि योजना, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर अपडेट आया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई से 30 सितंबर 2024) के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि लोकप्रिय योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) पर पहली तिमाही (अप्रैल-जून) जितना ही ब्‍याज मिलता रहेगा। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक सर्कुलर के ज‍र‍िये दी है।
Advertisement