'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कह रहे हैं, 'आज जोड़ी की जोड़ी नॉमिनेट होगी। एक्टिविटी एरिया में एक मेकअप मिरर है। लड़की वहां बैठ जाएगी और लड़का गार्डन में मौजूद स्कूटर पर सवार हो जाएगा।'
अवेज-नगमा पर गिरी बिग बॉस की गाज, घर में होगा नॉमिनेशन टास्क, 19 मिनट गिनना दूभर करेंगे घरवाले
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होगा। इस बार जोड़ी नॉमिनेट होगी। वहीं, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार को बिग बॉस की तरफ से नॉमिनेट किया गया है। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कह रहे हैं, 'आज जोड़ी की जोड़ी नॉमिनेट होगी। एक्टिविटी एरिया में एक मेकअप मिरर है। लड़की वहां बैठ जाएगी और लड़का गार्डन में मौजूद स्कूटर पर सवार हो जाएगा।'अशनूर ने फरहाना को लताड़ा
इसके बाद दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट मिरर के पास बैठी हुई हैं और अशनूर कौर उन्हें लताड़ रही हैं। वो कहती हैं, 'आंखें मिलाने की हिम्मत तो रहेगी ना आपमें। मुझे ये बोल रहे हैं कि कुछ करूं, कम से कम ये तो नहीं बोल रहे हैं कि मेरी मां मुझपर शर्मिंदा होंगी। उसके बारे में सोचिए फरहाना।'अभिषेक ने भी निकाली अपनी भड़ास
इसके बाद अभिषेक बजाज आते हैं। वो फरहाना को कहते हैं, 'आउट ऑफ ब्युटी कुछ नहीं होती। वो टाइम के साथ उतर जाती है, लेकिन जब इनर ब्युटी जाती है आप नजरों से उतर जाते हो। आपको ये समझना चाहिए। आप बस इल्जाम लगाती हैं, ये नहीं सोचती हैं कि उसके घरवालों पर क्या बीत रही होगी। उसकी बहन भी है, उसकी मां भी है।' फरहाना ये सब चुपचाप सुनती रहती हैं और कुर्सी पर बैठी रहती हैं।
क्या है नॉमिनेशन टास्क?
बताया जा रहा है कि 19 मिनट को काउंट करने का टास्क है। कंटेस्टेंट के सामने बाकी के सदस्य आएंगे और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे, ताकि वो सही से काउंटिंग ना कर पाए। पहले राउंड में अभिषेक और अशनूर आते हैं, दूसरे में प्रणित और फरहाना, तीसरे में अवेज और नगमा, चौथे में गौरव और तान्या, पांचवे में मृदुल और नतालिया, छठे में नीलम और जीशान, सातवें में कुनिका और अमल मलिक। अब ये देखना होगा कि कौन सा जोड़ा इस बार नॉमिनेशन से बचता है।
अवेज और नगमा को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट
नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज के कारण बिग बॉस द्वारा अवेज दरबार और नगमा मिराजकर को सीधे नॉमिनेट किया गया। बसीर अली ने अपनी स्पेशल पावर से नेहल चुडासमा को नॉमिनेशन से बचा लिया।
'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कह रहे हैं, 'आज जोड़ी की जोड़ी नॉमिनेट होगी। एक्टिविटी एरिया में एक मेकअप मिरर है। लड़की वहां बैठ जाएगी और लड़का गार्डन में मौजूद स्कूटर पर सवार हो जाएगा।'











