फेक (धोका देने वाले) विज्ञापनों से बचे

फेक (धोका देने वाले) विज्ञापनों से बचे
इंस्टाग्राम फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया पर फ्रॉड शॉपिंग वेबसाइट बहुत सारी है जो अट्रैक्टिव सामान का फोटो दिखाते हैं या बहुत ही अट्रैक्टिव प्राइस बताते हैं और ऑर्डर करने वालों के साथ धोखा हो जाता है। कई लोग इंस्टाग्राम फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर यकीन रखते हैं कि यहां अच्छे शॉपिंग विज्ञापन ही आएंगे, लेकिन उनके साथ धोखा हो रहा है और धड़ल्ले से खूब हो रहा है। भारत सरकार से अपील है और इंस्टाग्राम फेसबुक के मालिकों से भी अपील है कि वह ऐसे फ्रॉड विज्ञापनों को प्रसारित करने से पहले उनकी जांच करें उन पर पर कंट्रोल रखे, लोगों को लूटने से बचाए, आप किसी भी शॉपिंग साइट का विज्ञापन दे तो पहले उसका रजिस्ट्रेशन उसकी ऑथेंटिसिटी इसके डॉक्यूमेंट ले बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट ले तभी आप विज्ञापन दें। फ्रॉड विज्ञापन और उन्हें प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उपभोक्ता फोरम के द्वारा एक हेल्पलाइन प्रसारित करना चाहिए जहां व्यक्ति अपनी शिकायत कर सके।
- अशोक मेहता, इंदौर (लेखक पत्रकार पर्यावरणविद्)
Advertisement