मेकर्स ने Panchayat 3 के बनराकस और प्रधान के बीच हुई रोस्टिंग की लड़ाई का मजेदार वीडियो शेयर किया है। एक तरफ फुलेरा और फकौली के बादशाह प्रधान और दूसरी और 'बनराकस' बिनोद और दोनों ही आपस में भिड़ जाते हैं।
'पंचायत सीजन 3' की रिलीज से पहले भिड़े 'प्रधान जी' और 'बनराकस', पत्नी 'मंजू देवी' को लेकर मचा हंगामा
हिट वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन 28 मई को ओटीटी पर आ रहा है। फुलेरा गांव में इस बार चुनाव का माहौल होगा और प्रधान पति ब्रजभूषण दुबे व बनराकस आमने-सामने होंगे। लेकिन 'पंचायत 3' के दस्तक देने से पहले ही प्रधान और बनराकस आपस में भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे को खूब रोस्ट करते हैं। पर मामला तब गरमा जाता है, जब बनराकस इस लड़ाई में प्रधान पति की पत्नी मंजू देवी को घसीट लेते हैं। फिर तो प्रह्लादचंद और विकास को बीच-बचाव करना पड़ता है।
'गैस खत्म हो जाए तो भूषण के यहां जाना, वो जलता रहता है...'
पहले प्रधान जी, बनराकस पर निशाना साधते हुए बोलते हैं, 'किसी भी बुरे काम के पीछे इस भूषण का हाथ हो ही नहीं सकता, क्योंकि इसके दोनों हाथ हमेशा तंबाकू मलने में व्यस्त रहते हैं।' इस पर सब खूब हंसते हैं। फिर 'बनराकस' की बारी आती है और वह बोलता है, 'प्रधान जी को लौकी इतनी पसंद है कि हमको लगता है कि वो अपनी पत्नी को प्यार से लौकी बुलाते होंगे।
प्रधान पत्नी मंजू देवी पर जोक, बनराकस से भिड़े प्रधान जी
अगर किसी के घर के चूल्हे की गैस खत्म हो जाए, तो डरिए मत। पहुंच जाइए भूषण के घर में क्योंकि ये हमेशा जलता ही रहता है। हर सफल इंसान के पीछे उसकी बीवी का हाथ होता है। आपको देखा तो यकीन आया प्रधान पति जी। इसी बात पर प्रधान जी को गुस्सा आ जाता है। वह बनराकस के कहते हैं कि वह बात-बात पर उनकी पत्नी को बीच में न लाए। वह लौकी उठा लेते हैं और बनराकस को धमकाते हुए कहते हैं कि पत्नी को बीच में लाए तो हम मार देंगे।'











