Select Date:

एक्टर बनने से पहले आर्मी में थे 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल, चीन के बॉर्डर पर बनते थे 'सीता'

Updated on 05-06-2023 08:54 PM
शोबिज इंडस्ट्री पर इन दिनों दुख के बादल मंडरा रहे हैं। एक बाद एक, अब तक कई सिलेब्रिटीज इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। पांच जून की सुबह एक और दुखभरी खबर मिली। 'महाभारत' सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाकर स्टारडम बटोरने वाले गूफी पेंटल इस दुनिया को अलविदा कह गए। गूफी पेंटल का 5 जून की सुबह हार्ट फेल होने के कारण निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

Gufi Paintal का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब में हुआ था। गूफी पेंटल के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम कंवरजीत पेंटल है। जहां पेंटल ने फिल्मों में करियर बनाया, वहीं गूफी पेंटल इंजीनियर थे। लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर भाई के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया। एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए गूफी पेंटल 1969 में मुंबई आ गए।

मॉडलिंग से शुरुआत, 'रफूचक्कर' से डेब्यू

मुंबई आने के बाद गूफी पेंटल ने मॉडलिंग से शुरुआत की और साथ ही फिल्मों व टीवी सीरियलों में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम पकड़ लिया। इसी बीच 1975 में गूफी पेंटल को पहली फिल्म मिली। उन्होंने 'रफूचक्कर' से एक्टिंग डेब्यू किया। फिर वह 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'दावा', 'सुहाग' और 'घूम' जैसी फिल्मों में आए। लेकिन गूफी पेंटल को फिल्मों से मनचाही लोकप्रियता नहीं मिली।

'शकुनि मामा' बन हो गए अमर

फिल्मों के साथ-साथ गूफी पेंटल टीवी सीरियलों में भी काम कर रहे थे। फिर 1988 में उन्हें बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में शकुनि मामा किरदार मिला। इस किरदार ने गूफी पेंटल को घर-घर मशहूर कर दिया। 'महाभारत' पर और भी कई सीरियल बने। कई एक्टरों ने शकुनि मामा का रोल प्ले किया। लेकिन कोई भी एक्टर इस रोल में गूफी पेंटल को मात नहीं दे पाया। असल जिंदगी में भी लोग गूफी पेंटल को 'शकुनि मामा' के रोल से ही जानते थे।

इंडियन आर्मी में थे गूफी पेंटल

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि गूफी पेंटल फिल्मों में आने से पहले भारतीय सेना में थे। उस वक्त भारत की चीन से जंग चल रही थी। इस बारे में गूफी पेंटल ने 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में बताया था। गूफी पेंटल ने बताया था कि साल 1962 में जब भारत और चीन के बीच युद्ध चल रहा था, तो उस वक्त वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन उनका सपना हमेशा से आर्मी में जाने का था। गूफी पेंटल ने बताया था कि भारत-चीन के युद्ध के दौरान उनके कॉलेज में आर्मी के लिए भर्तियां चल रही थीं। जब वह आर्मी में भर्ती हुए तो पहली पोस्टिंग चीन के बॉर्डर पर हुई थी।

बॉर्डर पर 'रामलीला' में बनते थे सीता

गूफी पेंटल ने यह भी बताया था कि जब वह चीन के बॉर्डर पर थे, तो वहां आपसी मनोरंजन के लिए रामलीला किया करते थे। उस रामलीला में गूफी पेंटल सीता का रोल किया करते थे। यहीं से गूफी पेंटल की एक्टिंग में दिलचस्पी जागने लगी थी। और फिर वह मुंबई आ गए। यहां कुछ फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम करने के बाद गूफी पेंटल को 'महाभारत' में शकुनि मामा का रोल मिला। गूफी पेंटल ने 'महाभारत' के अन्य किरदारों के लिए भी कास्टिंग की थी।

ऐसे बने 'शकुनि मामा'

आपको जानकर हैरानी होगी कि गूफी पेंटल ने खुद शकुनि मामा के रोल के लिए भी ऑडिशन लिया था। उन्होंने तीन अन्य लोगों को इस रोल के लिए चुना था। पर 'महाभारत' के राइटर मासूम रजा ने गूफी पेंटल को ही शकुनि मामा का रोल करने के लिए कहा। इस तरह गूफी पेंटल 'शकुनि मामा' बनकर हमेशा के लिए अमर हो गए।

1993 में पत्नी की मौत, परिवार में एक बेटा

गूफी पेंटल के परिवार के बारे में बात करें तो उनकी पत्नी का नाम रेखा था। बताया जाता है कि उनका 1993 में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका एक बेटा है, जिसका नाम हैरी पेंटल है और वह भी एक्टर है। गूफी पेंटल के भाई कंवरजीत पेंटल भी जाने-माने एक्टर रहे हैं। गूफी पेंटल के पिता गुरुचरण सिंह अपने जमाने के जाने-माने कैमरामेन थे। उनका दिल्ली में एक स्टूडियो भी था। पिता का सपना था कि बेटा इंजीनियर बने, इसलिए गूफी पेंटल ने इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे। यहीं पर प्यार हुआ और अभी तक…
 12 June 2025
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी की सफाई घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) के मुंबई ऑफिस में देखा गया। इस केस…
 12 June 2025
'द कश्मीर फाइल्स' से जमकर सुर्खियां बटोर चुके विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' लेकर…
 12 June 2025
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वो 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की अपकमिंग मूवी…
 12 June 2025
'लाफ्टर शेफ्स-एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड' में कई जोड़ियां हैं, जो दर्शकों का खूब प्यार पा रही हैं, और उन्हीं में से एक जोड़ी है रुबीना दिलैक और एल्विश यादव की। इस जोड़ी…
 12 June 2025
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादी की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। 12 जून 2025 को उनकी शादी को 71 साल पूरे हो गए…
 12 June 2025
नवजोत सिंह सिद्धू ने 6 साल बाद कपिल शर्मा के शो में वापसी की है। वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में बतौर परमानेंट गेस्ट नजर आएंगे।…
 11 June 2025
पिछले काफी समय से अरबाज खान की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। पब्लिक आउंटिंग्स में शूरा खान का बेबी बंप नजर आ रहा था, जिसके…
 11 June 2025
बॉलीवुड में खान तिकड़ी को छोड़कर, नए जमाने के सबसे हरफनमौला एक्‍टर्स की जब भी बात होती है, तो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है।…
Advertisement