भारत के आईटी क्षेत्र पर ट्रंप का हमला
ट्रंप अपने अमेरिका फर्स्ट एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बार उनके निशाने पर भारत का आईटी क्षेत्र है। लॉरा लूमर का दावा बताया है कि ट्रंप और उनके सलाहकार अमेरिकी कंपनियों के भारत को आईटी सेवाएं आउटसोर्स करने पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ट्रंप का यह कदम वैश्विक तकनीकी बाजारों को हिला सकता है। यह भारत के 250 अरब डॉलर से ज्यादा के तकनीकी सेवा उद्योग की रीढ़ पर सीधा हमला होगा।ट्रंप का आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध भारत के तकनीकी उद्योग को लंगड़ा बना सकता है, जो 250 अरब डॉलर से ज्यादा का क्षेत्र है और लाखों पेशेवरों को रोजगार देता है। अमेरिका का इस पर लगाम लगाना बड़े पैमाने पर छंटनी को बढ़ावा दे सकता है। भारत में इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसी दिग्गज कंपनियां अपना बड़ा हिस्सा अमेरिकी ग्राहकों से कमाती हैं। प्रतिबंध लगाने से रातोंरात अनुबंध खत्म हो सकते हैं।











